Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 07 at 9.50.35 PM

विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर सेण्ट ऐण्ड्रयूज महाविद्यालय, गोरखपुर में आज दिनांक 07 अक्टूबर, 2021 को मनोविज्ञान विभाग द्वारा World Mental Health Awareness अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप डाॅ0 (श्रीमती) विद्यावती, पूर्व विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग, सेण्ट ऐण्ड्रयूज कालेज, गोरखपुर की उपस्थित रही। मुख्य अतिथि महोदया ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में मानसिक रोगों से पीड़ित लोगों की सबसे अधिक संख्या मौजूद है । इस संबंध में जागरूकता संबंधित कार्यक्रमों का संचालन करना अति आवश्यक कदम है’। विशेषकर ’अपने आप से सकारात्मक बात करें ’सकारात्मकता पर ध्यान दें।
विशिष्ट अतिथि डाॅ0 विवेक शाही, असि0 प्रो0 डी0वी0एन0पी0जी0 कालेज, गोरखपुर ने अपने सम्बोधन में कहा ‘छात्रों तथा स्कूलों की शारीरिक और मनोवैज्ञानिक सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए स्कूलों कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बहुत महत्वपूर्ण है’। विशिष्ट अतिथि डाॅ0 विनोद गुप्ता, असि0 प्रो0, डी0ए0वी0कालेज, गोरखपुर ने इस विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि ‘मानसिक स्वास्थ्य मे हमारा भावात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कल्याण शामिल होता है।’ विशिष्ट अतिथि डाॅ0 वेंकट रमन पाण्डेय, असि0 प्रो0, एम0पी0 पी0जी0 कालेज, गोरखपुर ने अपने वक्तव्य में बताया कि ‘यह हमारे सोचने, समझने, महसूस करने और कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करता है तथा प्रत्येक व्यक्ति प्रकृति से भी जुड़े’। विशिष्ट अतिथि श्रीमती आकृति पाण्डेय, क्लीनिकल सायकोलोजिस्ट, पी0जी0डी0सी0पी0 ने मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए कुछ टिप्स बताये – ’मानसिक स्थिति के बारे में खुलकर बात करें, ’सुरक्षित खानपान करें पूरी नींद लें तथा ’धैर्य रखें आलोचना न करें तथा प्रतिदिन व्यायाम करें।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत, कार्यक्रम का संचालन तथा ज्ीमउम ।ककतमेे मनोविज्ञान विभाग की डाॅ0 श्वेता जाॅनसन द्वारा किया गया। World Mental Health Awareness विषय की विस्तृत रूप रेखा मनोविज्ञान विभाग के डाॅ0 शोएब हसन द्वारा प्रस्तुत किया गया। मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियो द्वारा एक रोल प्ले भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं सहित अधिसंख्य संख्या में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *