Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 07 at 9.45.12 PM

श्री रामलीला कमेटी बर्डघाट के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का वनवास का वनयात्रा हुआ प्रारम्भ

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। श्री श्री रामलीला कमेटी बर्डघाट के तत्वाधान में आज दिनांक 07.10.2021 को रामलीला प्रारम्भ में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का वनवास का वनयात्रा स्व ० बाबू जगरनाथ प्रसाद अग्रवाल के निवास स्थान से प्रारम्भ होकर लालडिग्गी , घासीकटरा , जाफरा बाजार , आर्यनगर , बक्शीपुर , रेती , घण्टाघर होते हुए अपने निर्धारित स्थान पर वापस आई । वन यात्रा का रथ सर्वप्रथम कमेटी के अध्यक्ष श्री पंकज गोयल , महामंत्री अनूप अग्निहोत्री व संरक्षक सुशील गोयल , कन्हैया लाल अग्रवाल , राजीव प्रसाद ( राजू भैया ) , श्याम बिहारी अग्रवाल के अगुवाई में निकाला गया । प्रभु श्रीराम अपने पिता श्री राजा दशरथ के आदेश का पालन करते हुए लक्ष्मण व सीता सहित 14 वर्ष के वनवास के लिए निकल पड़े । उनके साथ नर व नारी भारी संख्या में साथ गये , परन्तु भगवान श्रीराम के बहुत समझाने से वह अयोध्या रामनगरी लौट गये , रास्ते में लोगों के आंखों से आंसू छलक रहे थे , प्रभु श्रीराम को न जाने को कहकर रो रहे थे , लेकिन प्रभु श्रीराम वन जाने का संकल्प ले चुके थे । वह वन की ओर प्रस्थान किये , लोगों ने रास्ते में पुष्प की बरसात की । वनयात्रा में बैण्डबाजा , भांगड़ा , घोड़ा , बग्घी इत्यादि साथ में गये । वनयात्रा वापस अपने निर्धारित स्थान पर आया । वहाँ पर कमेटी के सभी अधिकारीगण ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी । आरती उतारते समय अनिल बर्नवाल , अरविन्द बर्नवाल , विनोद सर्राफ , मृणाल बर्नवाल , अनुराग मझवार , भरत जालान , सोनू निगम , गोपाल जी वर्मा , विजय कुमार मोदी , सतीश बर्नवाल , कन्हैया वर्मा , सन्तोष वर्मा , महेश वर्मा , संजय बर्नवाल , अभिषेक सर्राफ , वृंदावन शर्मा , उमेश अग्रहरी , चन्द्र कुमार वर्मा , हर्ष बर्नवाल , मदन अग्रहरी , रमेश सिंह , दिनेश सर्राफ , मनोज मिश्रा , उत्कर्ष बर्नवाल , अमरनाथ सर्राफ , राजन वर्मा , गणेश वर्मा , बलवन्त आर्य , हरिद्वार वर्मा , अभिनव अग्रवाल , मनोज वर्मा , अभिनव बर्नवाल इत्यादि लोग थे । कल दिनाँक 08.10.2021 को निषाद मिलन , श्रीराम केवट संवाद , राम जी का चित्रकूट पर आना , श्री भरत माता कौशल्या संवाद का मंचन किया जायेगा । समिति के अध्यक्ष ने आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में लीला मैदान पर पहुंच कर रामलीला का आनंद लें ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *