Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 06 at 9.59.14 PM

सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं अधिकारीगण- डीएम

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद विकास भवन सभागार में समस्त विभागों के विकास कार्यों व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा बैठक के संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की डीएम ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की एक-एक करके समीक्षा की तथा निर्देश दिये कि लाभार्थीपरक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ जनता को मिले, यह सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने नहर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सिल्ट सफाई की कार्ययोजना संबंधित उपजिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि नोडल अधिकारी निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि निरीक्षण की फोटोयुक्त आख्या का संकलन कर प्रस्तुत करें। पशुओं का टीकाकरण एवं टैगिंग की प्रगति में सुधार के निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिये। गोल्डेन कार्ड बनाये जाने की स्थिति में सुधार हेतु भी निर्देश दिये। आपरेशन कायाकल्प में जियो टैगिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिये।
पेंशन योजनाओं का जाना हाल
बैठक के दौरान डीएम ने कहा, विभागों द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं में आधार सीडिंग कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाये। छात्रवृत्ति योजनाओं में आवश्यक कार्यवाही समय से पूर्ण किये जाने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, विद्युत विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग आदि विभागों से संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा पुष्टाहार का वितरण स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कराये जाने की नवीन प्रणाली हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सुधार के निर्देश दिये। खादी ग्रामोद्योग विभाग से संचालित योजनाओं से लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। बैठक में सीडीओ इंद्रजीत सिंह पीडी राम सिंह डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर जिला विकास अधिकारी प्रेम नाथ यादव सहित समस्त विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *