Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 06 at 5.54.39 PM2

मैरून्ड गांव भवरही में आज तक नही हुआ दवा का छिड़काव

चार महीने से गायब है सफाई कर्मी।
दहशत के माहौल में विधालय के पढ रहे हैं नौनिहाल बच्चे।
जहरीले सांप व अन्य जानवर धूम रहे हैं विधालय में।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर ।विकास खण्ड ब्रह्मपुर के ग्राम पंचायत विशुनपुर मटियरा के भवरही गांव जो गोर्रा नदी के किनारे बसा है जो इस बार पुरी तरह से मैरून्ड हो गया था। पानी गांव से निकल गया है सारी गन्दगी गांव व प्राथमिक विद्यालय में सड़ रहा है जिससे गांव में भयंकर बिमारी का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों व प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शोभा देवी का कहना है कि यहां सफाई कर्मी कभी आते नहीं हैं और अभी तक दवा का छिड़काव भी नहीं हुआ।

भवरही गांव में प्राथमिक विद्यालय हैं जिसमें 82 नामांकित बच्चे हैं यहां पर प्रधानाध्यापक शोभा देवी व सहायक अध्यापक सुनील कुमार सिंह हैं।प्रधानाध्यापक शोभा देवी ने बताया कि इस बार यह गांव पुरी तरह से मैरून्ड हो गया था विधालय में करीब सात फुट पानी भर गया था अब पानी निकल गया है विधालय खुल गया है बच्चे भी आ रहे हैं लेकिन हालत यह है कि गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है

जहरीले सर्प दिन में धूम रहे हैं विधालय में इतनी गन्दगी भर गया है कि बच्चों को किसी तरह से बाहर बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों से बार बार कहने के बाद भी आज तक न सफाई कर्मी आये और न ही दवा का छिड़काव हुआ। ग्राम प्रधान मंदीप निषाद का कहना है कि मैं इसकी लिखित शिकायत जिले से लेकर ब्लाक तक किये लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सबसे बड़ी समस्या विधालय के छोटे छोटे बच्चो की है डर लग रहा है कि कहीं कोई भयंकर बिमारी का शिकार न हो जाय।

इस सम्बन्ध में सहायक विकास अधिकारी ब्रह्मपुर योगेन्द्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भवरही मैरून्ड गांव के विषय में कोई जानकारी नहीं है छिड़काव तो हर गांव में हो रहा है अगर वहां नहीं हुआ है तो करा दिया जायेगा जहां तक सफाई कर्मी की बात है तो वहां के सफाई कर्मी का स्थानांतरण हो गया है जल्द ही वहां किसी को नियुक्त किया जायेगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *