Breaking News

नई बाजार को नगर पंचायत और राप्ती गोर्रा नया ब्लॉक बनाने की मांग को लेकर घोषित जन आंदोलन के क्रम में दिनांक 9 अक्टूबर को विशाल मोटरसाइकिल रैली

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। आज समाजवादी पार्टी के नेता काली शंकर ने दिनांक 9 अक्टूबर को चौरी चौरा तहसील में स्थित नई बाजार को नगर पंचायत व राप्ती गोर्रा कछारांचल क्षेत्र के 52 गांवों को राप्ती गोर्रा नाम से नया ब्लॉक बनाने की माँग को लेकर 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले जन आंदोलन के क्रम में मोटरसाइकिल रैली निकालने की घोषणा किया है.
ब्रह्मपुर, गोरखपुर,
काली शंकर ने बताया कि दिनांक 9 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे से माईधीया पोखरी ग्राउंड से राघवपट्टी पडरी, आमघाट, लक्ष्मीपुर, दुबौली, इटउवा से कटशिकरा होते हुए गोबडोर चौराहे तक मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी जिसमें क्षेत्र के नौजवान नई बाजार को न्याय पंचायत व 52 गांवों को राप्ती गोर्रा नाम से नया ब्लॉक बनाने की मांग के जन समर्थन में अपनी आवाज को बुलंद करते हुए गांव गांव घूमेंगे तथा सरकार से जल्द से जल्द उक्त मांगों को पूरा करने के लिए मांग करेंगे.

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *