Breaking News

पीसीपीएनडीटी समिति के साथ डीएम ने किया बैठक।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

 

गोरखपुर।जिलाधिकारी विजय किरन आनंद  की अध्यक्षता में कलक्टेªट सभागार में जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी अधिनियम  के अन्तर्गत होने वाले कार्यो की गहनता से समीक्षा की गयी। उन्होने कहा कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम का सही ढंग से अनुपालन किया जाय। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में संचालित अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर भ्रूण परीक्षण किसी भी दशा में न हो जिसके लिये उन क्षेत्रों को चिन्हित करे जिन क्षेत्रों से अधिक शिकायते मिल रही है व उन क्षेत्रों का समय-समय पर सम्बन्धित अधिकारी औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करें ताकि भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोका जा सकें। उन्होने अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के खिलाफ अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जेण्डर रेशियों बढाने के लिये आवश्यक है कि किसी भी दशा में भ्रूण परीक्षण न हो पाये। उन्होने जिला सलाहकार समिति के सदस्यों से कहा कि क्षेत्र में यदि इस प्रकार का कोई भी तथ्य प्रकाश में आता है तो वे तत्काल उसकी सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी मुझे अवगत कराये  ताकि उनके खिलाफ त्वरितगति से आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा सकें। उन्होने सीएमओ को कडे निर्देश दिये कि अस्पतालो में आने वाले मरीजो को बेहतर ईलाज मुहैया कराया जाय। उन्होने कहा कि यदि किसी भी अस्पताल की कोई भी शिकायत प्राप्त हुई तो उसके खिलाफ कडी से कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत पंजीकरण, नवीनीकरण के आवेदन पत्रों को समय पर समिति के सम्मुख रखे ताकि उनका समय पर निस्तारण किया जा सकें बैठक में सीडीओ इंद्रजीत सिंह सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय सहित अन्य समिति के सदस्य मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *