Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 18 at 12.37.47 AM

स्वीकृत हुए कार्यों को अभिलंब शुरू कराएं अधिकारीगण- कमिश्नर

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। मण्डलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यो को प्राथमिकताओं के आधार पर गुणवत्ता युक्त समयवध तरीके से निर्माण कार्यों को शुरू कराने को कहा। मंडलायुक्त सभागार गोरखपुर जनपद के अधिकारीगण मण्डलायुक्त सभागार तथा अन्य जनपदों के अधिकारीगण ऑनलाइन जुड़ कर बैठक में सम्मिलित हुए मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने स्पष्ट तौर पर अधिकारियों से कहा कि मंडल में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता युक्त पूर्ण करें जिससे आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व अधिसूचना जारी होने से पहले जनता को समर्पित किया जा सके अधिसूचना जारी होने के बाद विकास के कार्यों में बाधा ना आने पाए अब तक जितने कार्य प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा मंडल को प्रगति पर ले जाने के लिए स्वीकृत किए गए हैं उन कार्यों को अधिसूचना जारी होने से पूर्व निर्माण कार्य प्रारंभ करा दें ताकि पक्ष व विपक्ष द्वारा निर्माण कार्यों के संबंध में बोलने का मौका ना दें पहले से काम शुरू होने पर किसी के द्वारा उंगली नहीं उठाया जा सकता क्योंकि चुनाव घोषित होने से पहले चलने वाले कार्यों पर कोई उंगली नहीं उठाता है चुनाव के दरमियान कार्य शुरू कराने पर उंगली उठाने वाले तमाम मिल जाएंगे क्यों न वह कार्य पहले ही स्वीकृत हुआ है इसलिए मंडल में स्वीकृत हुए सभी कार्यों को तत्परता दिखाते हुए अधिकारी शुरु करा दें। प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं का विभागीय अधिकारी समन्वय बनाकर क्रियान्वयन करें। निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराएं, ताकि विकास कार्यों और योजनाओं का लाभ आमजनता को समय पर मिल सके। बैठक में चीफ इंजीनियर बीवी श्रीवास्तव सहित जनपद के अन्य लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा ऑनलाइन अपने-अपने जनपदों से जुड़े रहे अधिकारीगण।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *