बगहा:- मेधावी छात्र- छात्राओं को बगहा जिला निर्माण मंच द्वारा किया गया सम्मानित
बगहा(01जुलाई2108):- बगहा नगर स्थित सरस्वती इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को बगहा जिला निर्माण मंच द्वारा मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मंच का संचालन रवि उपाध्यक्ष ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाल्मीकिनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह व विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख बगहा एक प्रखण्ड की सुशीला देवी व संपादक सह प्रो० अरविंद नाथ तिवारी,आईटी सेल के जिला संयोजक सोमेश पांडेय,प्रधानाध्यापक मिथलेश पति तिवारी रहे।मुख्य अतिथि श्री सिंह ने संबोधन दौरान कहा कि बगहा जिला निर्माण मंच के युवाओं को इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए बहुत- बहुत बधाई है|
जिन्होंने ऐसा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया है।वहीं विशिष्ट अतिथि प्रो० तिवारी ने कहा कि आज के पारितोषिक पाने वाले बच्चे कल के हमारे गाँधी और सुभाष हैं, जिनसे व्यवस्था परिवर्तन की उम्मीद की जा सकती है।छात्र सम्मान समारोह में इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण छात्रों को मेडल पहनाकर व पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।वही मंच के संयोजक मिथलेश उपाध्याय और सह संयोजक रवि उपाध्याय ने कहा कि मंच हर साल इस तरह का कार्यक्रम कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करती रहेगी।
इस तरह के छात्र-छात्रा ही आगे चलकर हमारे क्षेत्र का नाम रौशन करते है, कोई डॉक्टर बनता है तो कोई इंजीनियर या अन्य सिविल परीक्षा पास करते हैं।वही सोमेश पांडेय ने बताया की बच्चे ही राष्ट्र का भविष्य है, जिनका विकास शिक्षा पर निर्भर करता है। अच्छी शिक्षा ग्रहण कर बच्चों को देश का जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए, जिसके लिए उन्हें शिक्षा के अन्य पहलुओं को भी अपनाना होगा।मंच से सद्दाम हुसैन,नम्रता कुमारी,सोनू कुमार,अनिल कुमार,लक्की कुमार,नितेश कुमार,मनीष श्रीवास्तव,अभिमन्यु यादव,आदित्य कुमार को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। मंच के सदस्य चंदन मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।मौके पर अर्जुन गुप्ता,मनीष श्रीवास्तव,सचिन दुबे,प्रिंस पाठक,विशाल पांडेय,अनीश पति तिवारी,विकास सिंह,शिवम गुप्ता,सोनू मोदनवाल,सुनील राउत ,नवीन तिवारी, जवाहर प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ता व अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …