अप्राकृतिक यौन कार्य कारित करने वाला अभियुक्त थाना को0नगर द्वारा 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार.
थाना कोतवाली नगर में दिनाँक 30.06.2018 को अप्राकृतिक यौन के संबंध में पंजीकृत अभियोग में नामजद अभियुक्त सुल्तान पुत्र सिराज निवासी मो0 काजीपुरा उत्तरी निकट पुराना नानपारा बस स्टैण्ड थाना को0 नगर जनपद बहराइच को मुखबिर खास की सुचना पर झिंगहा घाट से समय 09:55 बजे गिरफ्तार किया गया। ज्ञातव्य है कि थाना को0नगर के एक मोहल्ला अंतर्गत मासूम बालक को डरा धमकाकर अभियुक्त उक्त द्वारा यौन कारित करने का मामला प्रकाश में आया था जिसके संबंध में थाना को0नगर में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही थी । उक्त के अनुक्रम में आज दिनाँक 01.07.2018 को उप निरीक्षक श्री अजय यादव को मुखबिर खास की सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियुक्त झिंगहा घाट पर मौजूद है तथा कही जाने की फिराक में है,जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक श्री अजय यादव व हमराही आरक्षी आनन्द राय द्वारा मौके पर पहुच कर गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- सुल्तान पुत्र सिराज निवासी मो0 काजीपुरा उत्तरी निकट पुराना नानपारा बस स्टैण्ड थाना को0 नगर जनपद बहराइच ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1- उ0नि0 श्री अजय यादव थाना को0 नगर जनपद बहराइच
2- का0 आनन्द राय थाना को0 नगर जनपद बहराइच
रिपोर्ट अनूप मिश्रा ibn24x7news बहराइच
Tags बहराइच
Check Also
पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर
मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …