Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 27 at 11.40.50 PM

जीडीए के आकंठ डूबे भ्रष्टाचार की खुली पोल

दो करोड़ 82 लाख 65 हजार 952 रुपए का वित्तीय अनियमितता : राम चंद्र दुबे

भ्रष्टाचार के पारितोषिक के रूप में जीडीए को ऑडिट से किया मुक्त : शैलेंद्र

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। मंडल आयुक्त कार्यालय पर तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन द्वारा जीडीए के भ्रष्ट लोक सेवकों और जनहित के मुद्दे पर चल रहे सत्याग्रह संकल्प के 46 वें दिन संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीडीए के भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबने के लिए शासकीय तंत्र द्वारा खुली छूट प्रदान किया गया है जिसे जान कर आम जनता हैरान व परेशान हो सकती है लेकिन बात सोलह आने सही है क्योंकि कार्यालय महालेखाकार (आर्थिक एवं राजस्व क्षेत्र लेखा परीक्षा लखनऊ) दिनांकित 26 अगस्त 2014 के लेखा परीक्षण रिपोर्ट परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 2 मार्च 2013 से 5 जुलाई 2014 तक कार्यरत उपाध्यक्ष एवं अन्य आरोपी लोक सेवकों द्वारा अपने पद एवं अधिकारों का दुरुपयोग कर किए गए वित्तीय अनियमितता एवं आर्थिक अपराध के परिणाम स्वरूप विकास प्राधिकरण गोरखपुर के हुए आर्थिक क्षति दो करोड़ 82 लाख 65 हजार 952 रुपए से किया जा सकता है उक्त आर्थिक अपराध पर शासकीय प्रशासकीय तंत्र द्वारा जीडीए को पारितोषिक के रूप में 2014 से वर्तमान समय तक महालेखा परीक्षक के परीक्षण से ही मुक्त कर दिया गया। अब यह आम नागरिकों को सरलता से समझ में आ रहा है कि लेखा परीक्षण रिपोर्ट से इसलिए मुक्त किया गया है ताकि भ्रष्टाचार में पारंगत लोकसेवक वित्तीय अनियमितता व आर्थिक अपराध के माध्यम से भ्रष्टाचार के नित्य नए कीर्तिमान को स्थापित कर सकें और जन सामान्य को इसका आभास न हो सके। शायद यही कारण है कि जीडीए के वर्तमान अध्यक्ष द्वारा गठित जांच समिति ने अधोहस्ताक्षरी के समक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने में अपने को अक्षम महसूस कर रही है फिर तो जनहित के मुद्दे पर चल रहे क्रमिक धरने को उपेक्षा का शिकार होना लाजमी है अब देखना है कि जनहित के मुद्दे पर चल रहे क्रमिक धरने को सफलता प्राप्त होती है या संगठित भ्रष्टाचारियों को विजय श्री।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित संगठन के संरक्षक डा. पी.एन. भट्ट, संस्थापक महासचिव शैलेन्द्र कुमार मिश्र, अधिवक्ता गिरिजेश शुक्ला, डॉक्टर सत्य प्रकाश पाठक पूर्व उपाध्यक्ष गोरखपुर दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, प्रदेश सचिव उ.प्र. व राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुप मिश्रा, अशोक तिवारी दिवानी बार गोरखपुर, योगेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट महामंत्री जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, हरे राम पांडे एडवोकेट उच्च न्यायालय प्रयागराज, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय एडवोकेट, रामनिवास गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल मिश्रा, प्रदेश आई.टी. सेल प्रभारी अमरजीत यादव, आईटी सेल सदस्य धर्मराज यादव, दुर्गेश यादव, दिनेश यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता जियाउद्दीन अन्सारी, वरिष्ठ वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ला कमिश्नरी बार गोरखपुर, अनूप कुमार मिश्रा एडवोकेट स्नेहा मिश्रा एडवोकेट दीवानी कचहरी गोरखपुर विरेन्द्र कुमार वर्मा, विरेन्द्र राय, जिला मंत्री रामचन्दर दूबे, जिला संयोजक राजमंगल गौर, जिला मीडिया प्रभारी शशी कांत, गोकुल गुप्ता जनपद कुशीनगर सूर्य देव शर्मा, सतीश कुशवाहा, अजय, जाहिद अली, मजहर उर्फ लाड़ले, नानू अंसारी, बृजराज सैनी, अमर सिंह, अजय कुमार सिंह, उमाशंकर मझवार, कमिश्नर बार के गोरखपुर शंभू सिंह श्रीनेत, दुर्ग विजय गौड़ एडवोकेट दिवानी बार गोरखपुर संजय गुप्ता, रुपेश शुक्ला, श्याम जी मद्धेशिया, महेंद्र मोहन तिवारी, सतीश मौर्या, विशाल, आदर्श, सत्येंद्र यादव, राजेश कुशवाहा, वंश गुप्ता, गोलू, वृंदावन शर्मा, सतीश चन्द्र कुशवाहा, राजकुमार यादव, राजा राम यादव और जय बहादुर इत्यादि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *