Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 15 at 16.34.48

16 अगस्त को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा का अयोध्या आगमन

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

जन आशीर्वाद यात्रा का जगह जगह किया जाएगा स्वागत

15/08/2021 मवई अयोध्या – भारत सरकार के माननीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी 16 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा लेकर अयोध्या आयेंगे। पंकज चौधरी दिल्ली से लखनऊ हवाई मार्ग से पहुंचेंगे। उसके बाद वे सड़क मार्ग से जन आशीर्वाद यात्रा लेकर अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। जन आशीर्वाद यात्रा का लखनऊ से लेकर बाराबंकी व अयोध्या जनपद में यात्रा का नेतृत्व कर रहे। पंकज चौधरी जी का पार्टीजनों द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया जायेगा। सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति सभापति/ विधायक रुदौली रामचन्द्र यादव ने जनपद अयोध्या में यात्रा के आगमन पर रुदौली विधान सभा क्षेत्र के रानी मऊ चौराहा, बी पी मवई, राम नरेश होटल भेलसर, लोहिया पुल के निकट धर्म नगर पेट्रोल पम्प के पास भव्य स्वागत का कार्यक्रम बनाया है।

विधायक रामचंद्र यादव के अनुसार केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी की जन आशीर्वाद यात्रा का रानी मऊ चौराहा पर मवई मण्डल अध्यक्ष अंजनी साहू, बी पी मवई के पास बाबा बाजार मण्डल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, भेलसर में राम नरेश होटल पर रुदौली नगर मंडल अध्यक्ष शेखर गुप्ता, लोहिया पुल के निकट धर्म नगर पेट्रोल पम्प के पास रुदौली देहात मंडल अध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला व शुजागंज मण्डल अध्यक्ष राम दीन वर्मा पार्टी जनों के साथ भव्य स्वागत किया जायेगा।

 

विधायक श्री राम चन्द्र यादव ने श्रीमान पंकज चौधरी जी के अयोध्या आगमन पर पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों, शुभचिंतकों व निष्ठावान पार्टी समर्थकों से 10 बजे रानी मऊ चौराहा, 10:30 बी पी मवई, 11 बजे राम नरेश होटल भेलसर,11:30 बजे लोहिया पुल के निकट धर्म नगर पेट्रोल पम्प पर जन आशीर्वाद यात्रा को समर्थन देने के लिए सभी से पहुंचनें की अपील की है।

 

विधायक श्री रामचंद्र यादव ने पार्टी नेताओं के साथ स्वागत के लिए चयनित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया तथा जन आशीर्वाद यात्रा के आगमन पर भव्य स्वागत के लिए स्थानीय पार्टी जनों से सम्पर्क किया। भाजपा विधायक जन सहयोग रुदौली की ओर सभी पार्टीजनों से अपील की जाती है कि माननीय मंत्री जी के स्वागत में जन आशीर्वाद यात्रा को समर्थन देने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने का कष्ट‌‌‌ करें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *