Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 14 at 11.40.04

CIMAP में हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

 

IBN NEWS

आज दिनांक 13 अगस्त को सीमैप संस्थान के कुकरैल रोड स्तिथ मुख्यालय में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर संस्थान के सभी प्रशासनिक अधिकारियों का स्थानांतरण विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।
संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.आर. के. वर्मा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने सभी स्थानांतरित स्टाफ को सम्बोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

सीमैप में DDO के पद पर कार्यरत श्री विवेक बाजपेयी ने बहेड़ा के औषधीय पौधे को लगा कर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की जिसके बाद उपस्थित स्टाफ ने आँवला, अमरूद इत्यादि के लगभग 50 पौधे लगाये ।
कार्यक्रम के अंत में श्री विवेक बाजपेयी ने सभी लोगों को स्थानान्तरण, स्वतंत्रता दिवस व सीमैप संस्थान के स्थापना दिवस की बधाई देने के साथ ही सभी नागरिकों से कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की,जिससे किसी भी आपदा के समय वातावरण में ऑक्सीजन की कमी न हो और सभी नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती रहे।

इस अवसर पर एस.पी. सिंह,संजय कुमार राम,भास्कर ज्योति, हरे राम,राम बादल, बी. एल.मीणा, राजेश सोनकर व सिद्धार्थ शुक्ला इत्यादि अधिकारी व संस्थान के कर्मचारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *