Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 10 at 12.11.22 AM

पूर्व महापौर अंजू चौधरी को चौथी बार पर महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हुआ सम्मान।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। भाजपा की वरिष्ठ नेता और महानगर गोरखपुर की पूर्व महापौर श्रीमती अंजू चौधरी के प्रदेश महिला आयोग का चौथी बार उपाध्यक्ष बनाये जाने पर महिला मोर्चा गोरखपुर परिक्षेत्र की नवनियुक्त मंत्री श्रीमती चित्रा देवी व क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता ने आज उनके आवास पर मिलकर
माल्यार्पण करते हुए उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता श्रीमती अंजू चौधरी के महिला आयोग के लगातार चौथी बार उपाध्यक्ष बनाये जाने से प्रदेश की महिलाओं में खुशी की लहर व्याप्त है और उनसे नारी शसक्तीकरण के भाजपा कार्यक्रमों को और गति मिलेगी.
चित्रा देवी ने वरिष्ठ भाजपा नेता अंजू चौधरी से आशीर्वाद लेते हुए हर कदम पर उनके साथ रहने और सहयोग का आस्वाशन भी दिया इस अवसर पर महिला मोर्चा की निहारिका, मधु सोनकर, अराधना गुप्ता,सीमा माहेश्वरी, वंदना गुप्ता भी उपस्थित रही।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *