Breaking News

राम मूर्ती के पास मंदबुद्धि से कूडा डलवाने के विरोध पर बिफरा लुटेरा व चोर गैग सभी फरारराम मूर्ती के पास मंदबुद्धि से कूडा डलवाने के विरोध पर बिफरा लुटेरा व चोर गैग सभी फरारराम मूर्ती के पास मंदबुद्धि से कूडा डलवाने के विरोध पर बिफरा लुटेरा व चोर गैग सभी फरार

Ibn news रिपोर्ट लखनऊ

मुंगेर, बिहार- आगामी 8 अगस्त को जमालपुर राज कमल विवाह भवन में होनेवाली प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सह कोरोना अवार्ड सम्मान समारोह में भाग लेने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी जमालपुर पहुंचे। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी का प्रदेश महासचिव के एम राज, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, प्रमंडल अध्यक्ष डॉ शशि कांत सुमन, जिलाध्यक्ष सैफ अली, कार्यकारी जिलाध्यक्ष धन्नामल सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने बुके और फूल मालों से स्वागत किया। मौके पर इस्पात मंत्रालय के पूर्व सलाहकार सदस्य विपुल सिंह व लाल बाबू ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी का बुके देकर स्वागत किया।

बता दें कि आगामी 8 अगस्त को जमालपुर दौलतपुर गायत्री मंदिर के निकट राजकमल विवाह भवन में प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सह कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रणव कुमार, अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद मोनाजिर हसन, वन प्रमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार ओझा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजफर शमसी भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन के सभी साथी जुटे हैं। मुंगेर व जमालपुर शहर को होर्डिंग, बैनरों से पाट दिया गया है। इस कार्यक्रम में मुंगेर के साथ ही खगड़िया, लखीसराय, भागलपुर, शेखपुरा, जमुई सहित अन्य जिले के पत्रकार साथी भाग लेंगे और लोकतंत्र में चौथे स्तंभ की भूमिका पर अपना व्याख्यान देंगे।
मौके पर जिला सचिव प्रिंस राज दिलखुश, दीपक कुमार, राज कुमार बजाज, विकास कुमार सहित शामिल थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *