Breaking News

महिला कल्याण प्रकोष्ठ के सदस्यों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के  कुलपति प्रोफेसर जे०पी० पांडे  के दिशा निर्देशन में महिला कल्याण प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा  अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के  अवसर पर एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर एवं औषधि वितरण के कार्यक्रम का आयोजन  राम लखना गांव में किया गया ।कार्यक्रम  की मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज पांडे  अध्यक्ष महिला क्लब ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और  उन्हें प्रेरित किया कि वे अपनी बेटियों को पढ़ाएं  उन्हें सशक्त करें और अपने स्वास्थ्य  के प्रति सचेत रहें ।

कार्यक्रम का शुभारंभ  महिला कल्याण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष  एवं  कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग  विभाग  की  एसोसिएट प्रोफेसर श्रीमती मीनू  के  स्वागत भाषण  से किया गया उन्होंने  ग्रामीण महिलाओं को बताया कि हमारा विश्वविद्यालय कैसे निरंतर महिलाओं  के  उत्थान लिए  प्रयासरत है कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.संजय चौधरी ऑर्थोपेडिक  विभाग बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ने महिलाओं को हड्डियों एवं मांस पेशियों संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी दी  एवं उनका परीक्षण किया तथा संबंधित औषधियों  की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधिकारी एवं सदस्य महिला कल्याण प्रकोष्ठ डॉ रीना बंका एवं डॉ ए के पांडे  चिकित्साधिकारी विश्वविद्यालय ने  महिलाओं एवं बच्चों  की जांच  की एवं उनकी  समस्याओं को संज्ञान में लिया तथा  उनका निवारण करने एवं खान-पान सही करने की जानकारी  दी कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं  एवं बालिकाओं को महिला कल्याण प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ ज्योति डॉ रीना बंका डॉ प्रियंका राय डॉ कहकशा खान डॉ भारती शुक्ला द्वारा विभिन्न लाभकारीऔषधियों का वितरण का आयोजन।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *