Breaking News

दो अदद चोरी की मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधों पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक जगत नारायण सिंह थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर द्वारा उ0नि0 अभिनव मिश्रा मय टीम को अंकुश लगाने एवं पर्दाफाश हेतु लगाया था। टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास आकर सूचना दिया कि एक व्यक्ति चोरी की मोबाइल लेकर लहसड़ी बाजार मे खड़ा है ।

 

इस सूचना पर विश्वास कर हम पुलिसवाले लहसड़ी बाजार पहुचे तो मंदिर के बगल वाले खड़े व्यक्ति की तरफ इशारा करके मुखबिर हट बढ़ गया उक्त व्यक्ति के पास पहुंचे तो हम पुलिस वाले उक्त बताये हुए व्यक्ति के पास पहुंचे तो हम पुलिस वालो को देखकर उक्त व्यक्ति हड़बड़ा गया तथा इधर उधर हटने बढ़ने लगा कि हमराही कर्मचारीगण के मदद से मौके पर घेर घार कर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अजीत निषाद पुत्र मत्तन निषाद निवासी लहसड़ी थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर बताया जिसके जामा तलाशी से दो अदद मोबाइल चोरी का बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 310/21 धारा 457/380/411 भादवि पंजीकृत है। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए आज दिनांक 01.08.2021 को समय 08.00 बजे गिरफ्तार किया गया ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *