Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 01 at 16.17.18

क्षेत्रीय विधायक रामचन्द्र यादव ने जिलापंचायत सदस्य को किया सम्मानित

 

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

2022 में पुनः भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी – राम चन्द्र यादव

01/08/2021 मवई अयोध्या – पंचायत चुनाव के बाद भाजपा ने 2022 के चुनावी तैयारी एक बड़ी रूपरेखा के साथ शुरू कर दिया है।पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत से लेकर जिला पंचायत सदस्यों के जीते हुए प्रत्याशियों को सम्मानित करने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। रूदौली विधानसभा में रूदौली तृतीय से जिला पंचायत सदस्य बाबा राम भजन दास जी के विजयी होने पर रविवार को बैनामा का पुरवा में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

और सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने जिला पंचायत सदस्य बाबा राम भजन दास जी को अंगवस्त्र व फूलमाला पहना कर सम्मानित किया।श्री यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह चलता रहेगा क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही यूपी से लेकर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है।और आगामी 2022 के चुनाव में यूपी में भाजपा पुनःपुर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।साथ ही विधायक ने मौजूद लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा, समाजसेवी अस्वनी यादव,प्रधान पप्पू यादव,अनिल कुमार लोधी,अखिलेश लोधी,किशोरी लाल लोधी,हरिश्चंद्र यादव,व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *