Breaking News

RPIC विद्यालय के मेधावी शिक्षार्थियों ने फिर बढ़ाया स्कूल का मान सम्मान

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

सिसवा बाजार-महराजगंज।                                    यह सही कहा गया है कि कर्म ही पूजा है और कर्म के आधार पर ही उद्देश्य की प्राप्ति होती है इसी संदर्भ में बताते चलें कि आज हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट आया जिसमें फिर एक बार RPIC स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया है। इस वर्ष इस स्कूल में हाई स्कूल में 95.66 अंक प्राप्त कर जनपद में 34 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही इंटरमीडिएट वर्ग में अभय कुशवाहा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंडल तथा जनपद में अपना प्रथम स्थान बनाया तो वही अंकिता त्रिपाठी ने 93 प्रतिशत अंको के साथ मंडल में तृतीय तथा एवं जनपद मे भी दूसरा स्थान प्राप्त किया । इस स्कूल के 500 से ऊपर विद्यार्थी इस बार बोर्ड परीक्षा में बैठे थे और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए है।

हाई स्कूल मे कनक त्रिपाठी, खुशी सोनी, मुहम्मद कैफ, प्रियांशू गौतम, राहुल गुप्ता, आफताब अंसारी, हर्ष लाट, राजनन्दनी सुल्तानिया, शाम्भवी मद्धेशिया, तान्या शाही, अमरनाथ साहनी, असलम शाह, अवनीश मौर्या, आयुष मद्धेशिया, आयुष पांडेय, वशिष्ठ निषाद, हर्षवर्धन पांडेय, कामरान अली, मृत्युंजय चौहान, निखिल चौहान, निखिल पासवान, पवन कुमार, प्रिंस शर्मा, प्रीतम मद्धेशिया, शंकर शर्मा, सत्यम कुशवाहा, शशिकांत सिंह, शाहरुख, सुभाष प्रजापति, सूरज गुप्ता, विवेक यादव, दिव्या मिश्रा, शिवम सिंह, एजाज अहमद ने 95.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान बनाया है जबकि इसके अलावा शादाब सिद्दीकी 94.66 प्रतिशत, अभिषेक प्रजापति, प्रदीप सिंह तथा अंशिका मल्ल ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है, साथ ही साथ शाह आलम अंसारी, आशीष प्रजापतिक, लक्षमी चौहान, हरिओम राजभर तथा विमलेश प्रजापति ने 90 प्रतिशत से ऊपर अच्छे अंक प्राप्त किये है ।  सर्वाधिक अच्छा प्रदर्शन हाइस्कूल वर्ग में रहा जिसमे 34 विद्यार्थियों ने 95.66 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है ।छात्र व छात्राओं के सम्मानित स्थान पाने पर प्रबंधक महंथ तिवारी, डॉ०पंकज तिवारी, संचालक नीरज तिवारी व धीरज तिवारी ने मिठाई खिलाकर देश के इन भावी कर्णधारो को उज्जवल भविष्य की कामना के साथ इन्हें शुभकामनाएं व पथ पर सतत आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *