Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 23 at 21.02.00

हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ ने स्वास्थ्य कोविड सैनिको को सम्मानित किया-हरीश चन्द्र आजाद

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःसेक्टर-19 ईएसआई डिस्पेंसरी के स्वास्थ्य कर्मियों को हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ ने कोविड सैनिक सम्मान से सम्मानित किया । कार्यक्रम में वार्ड नम्बर 30 के पार्षद सुभाष आहूजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे तथा समाजसेवी वासदेव अरोड़ा अतिथि के रूप में उपस्थित थे । पंजाबी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चन्द्र आजाद ने कहा कि कोरोना काल में कोविड सैनिक ने समाज सेवा को नया रूप दिया जिन्होने रात दिन कार्य करके कोरोना पीढ़ीतों की जान बचाई और हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ शहर के बहुत सारे कोविड सैनिको को सम्मानित करेगा उनहोने बताया कि हमारा अगला कोविड सम्मान कार्यक्रम 1 नम्बर ईएसआई डिस्पेंसरी में अगले सप्ताह होगा।

महासचिव तेजिन्द्र खरबंदा ने कहा कि हम अगस्त के प्रथम सप्ताह में पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित करेगें जिन्होने कोरोना काल में लोगों की सहायता करके उनकी जान बचाई है और लोगो से कोरोना नियमों का पालन करवाया।इस मौके पर मुख्यअतिथि सुभाष आहूजा ने पंजाबी संघ के कार्यो की सरहाना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य समाज को दिशा प्रदान करते हैं तथा उन्होने कोविड सैनिक सम्मान पाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को भगवान का दर्जा देते हुए कहा कि जिस समय हम अपने घरों में कोरोना से अपना बचाव कर रहे थे

 

उस समय एैसे स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान की परवाह किये बिना लोगों का जीवन बचा रहे थे। वासदेव अरोडा़ ने कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मीयों ने 24 घंटे कार्य किया तथा इन्होने सच्चे सैनिको की तरह देशवसियों की कोरोना से रक्षा की है।कोविड सैनिक सम्मान पाने वाले स्वस्थ्य कर्मियों में मिनाक्षी चौपड़ा , ऊषा,लक्ष्मी,मोनिका,गीता , सुनिता,कमला,प्रदीप,रोमा , सरोज,कुलदीप,मोनिका बत्तरा आदि को इस सम्मान से सम्मानित किया गया ।

 

इस मौके पर परविन्द्र मलहोत्रा,बोधराज मक्कड़,गिरणारी लाल अरोड़ा,विजय कांटां,परमजीत कौर,अश्वनी कालड़ा,संजय चौधरी,प्रिन्स रहेजा,मोनिक आज़ाद,रवि डूडेजा और हिमांशू आदि ने अपने विचार रखे।अंत में हरीश आज़ाद ने कहा कि अगले सप्ताह 28 जुलाई को 1 नम्बर ईएसआई डिस्पेंसरी के स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड सैनिक सम्मान से सम्मानित किया जायेगा तथा जल्द ही पुलिस कमिश्रर कार्यालय में पुलिस कर्मियों व उसके बाद पत्रकार व मिडिया बन्धुओं को सम्मानित किया जायेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *