Breaking News

सिसवा से भाजपा ने कोदई निषाद को बनाया ब्लॉक प्रमुख पद का उम्मीदवार

लंबे समय से चल रहे राजनीतिक मंथन के बाद आखिरकार ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सिसवा विकास खंड से कोदई निषाद को भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाया गयाl बताते चलें कि भाजपा पद के प्रत्याशी के लिए लंबे समय से पुरजोर कोशिश की जा रही थी लेकिन आखिरकार इस मंथन में कोदई निषाद रत्न की तरह उभर कर सामने आये।

IMG 20210707 WA0001प्रत्याशी बनाए जाने की इस खुशी में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अब पार्टी की जीत सुनिश्चित है उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि पिछले दिनों एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के साथ लखनऊ में भाजपा प्रदेश के शीर्ष नेताओं के साथ गहन बातचीत के बाद ही निश्चित हो गया था कि सिसवा ब्लाक प्रमुख पद के लिए कोदई निषाद ही पार्टी प्रत्याशी होंगे तथा अब पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी किए जाने के बाद स्थिति जीत के प्रति और अधिक स्पष्ट हो गई है। इस दौरान राजन विश्वकर्मा ,अजय सिंह ,जगरनाथ ,रिंकू मिश्रा, रमेश दुबे ,परसेंन सिंह, सोनू कुमार , दीपक ,राघवेंद्र उपाध्याय, धर्मनाथ खरवार आदि लोगों ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए अपनी प्रसन्नता को व्यक्त किया है।

फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *