Breaking News

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन तमंचा अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण(दक्षिणी) के मार्ग दर्शन में तथा  क्षेत्राधिकारी वाँसगाव के निकट पर्वेक्षण में तथा श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय बेलीपार के नेतृत्व में उ0नि0 श्री बृजेश कुमार यादव मय हमराह उ0नि0 श्री सुनील कुमार कश्यप, का0 सतीश कुमार व का0 सुनील कुमार यादव के साथ कसिहार मलांव मोड पर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों  की चेकिंग  कर रहे थे कि कुछ समय के बाद गोरखपुर की तरफ से आती हुई मोटरसाईकिल हीरो होण्डा हंक को रुकवाने का प्रयास किया गया कि मोटरसाईकिल सवार हम पुलिस वालो को देखकर मलांव रोड़ के तरफ भागने लगा कि संदिग्ध व्यक्ति होने पर हम पुलिस वालो द्वारा एक बारगी दबिश देकर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पुछते हुए एंव हम पुलिस वालो को देखकर भागने का कारण पूछते हुए बकायदा जामा तलाशी लिवायी गयी तो पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम विशाल गुप्ता पुत्र दुबरी गुप्ता निवासी ग्राम हाटा बुजुर्ग थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर  तथा जामा तलाशी से उसके पास से  एक जरब नाजायज तंमचा  .315 बोर व  एक जरब जिन्दा कारतूस .315 बोर  बरामद हुआ जिसके  सम्बन्ध में  थाना बेलीपार पर  मु0अ0सं0 121/2021 धारा 3/25  आय़ुध अधिनियम बनाम विशाल गुप्ता  उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को जेल भेजा जा रहा है ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *