Breaking News

बकाये में 30 लोगों की बिजली काटी, पौने तीन लाख की वसूली।

रिपोर्ट उमेश मणि त्रिपाठी

गोरखपुर। विद्युत वितरण खंड कौडीराम के अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में सोमवार को कस्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 30 बकायेदारों की बिजली काटी गई और पौने तीन लाख रुपए की वसूली की गई है।
कस्बे के पटना चौराहा से कालेज रोड, कल्यानपुर, आर्यनगर तक सघन जांच की गई। जिसमें 30 लोगो की लाइन बकाये के चलते काट दी गई। वहीं पौने तीन लाख राजस्व की वसूली भी की गई। अधिशासी अभियंता सतीश चंद्रा ने कहा कि यह अभियान अनवरत चलता रहेगा। ऐसी स्थिति में बकायेदारों से अपील करते हुए कहा कि समय रहते बिजली बिल का भुगतान कर दें। अन्यथा विच्छेदन के साथ विधिक कार्यवाही भी की जाएगी। राजस्व सहायक अभियंता बृजलाल, उपखंड अधिकारी मदन लाल यादव, अवर अभियंता राम नारायण बिंद, दिनेश मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *