Breaking News

बगहा : इस बेटी के जज्बे को देखकर गौरवान्वित है चंपारन

बगहा : इस बेटी के जज्बे को देखकर गौरवान्वित है चंपारन
पढ़ाई करने के बाद पंचर के दुकान पर पिता का हाथ बढ़ाती है बगहा : इस एक बेटी के जज्बे को देखकर पूरा चंपारन गौरवान्वित है। एनएच28बी पर छोटे से पंचर के दुकान से पूरे परिवार का पालन पोषण कर रही यह साहसी बेटी।जो आज पूरे चंपारन की शान है। कल पुनः अर्पणा सिंह बहुरानी ने इस बच्ची के परिवार से मिलकर बेटी के इस जज्बे को सलाम किया एवं साथ ही बच्ची के पिता का धन्यवाद दिया और बताया कि जिनकी ऐसी चार बेटियाँ और है।
जिसे मिलाकर पांच बेटियां है। सभी बेटियां पढ़ाई करने के बाद पार्ट टाइम पंचर के दुकान पर पिता के साथ काम करती हैं ऐसी बेटियों के परवरिश के लिए भविष्य में कोई कमी नही होगी| प्रोत्साहन के लिए अपर्णा सिंह बहुरानी ने चेक के माध्यम से बच्ची को 5000 रुपये का सहायता राशि दिया और समय- समय पर हर मदद करने का भरोसा और आश्वासन दिया है | आगे वे कही की ऐसी बेटियों को मदद करना हम सब बगहा वासियों का फ़र्ज़ बनता है | बगहा वासियों से आग्रह है की जब भी आप सब एनएच28बी से गुज़रें तो इसके व्यवसाय को आगे बढ़ाने और इसका मनोबल उच्चा उठाने के लिए हर अवश्यक कदम बढ़ाएँ।
 
रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *