बगहा : इस बेटी के जज्बे को देखकर गौरवान्वित है चंपारन
पढ़ाई करने के बाद पंचर के दुकान पर पिता का हाथ बढ़ाती है
बगहा : इस एक बेटी के जज्बे को देखकर पूरा चंपारन गौरवान्वित है। एनएच28बी पर छोटे से पंचर के दुकान से पूरे परिवार का पालन पोषण कर रही यह साहसी बेटी।जो आज पूरे चंपारन की शान है। कल पुनः अर्पणा सिंह बहुरानी ने इस बच्ची के परिवार से मिलकर बेटी के इस जज्बे को सलाम किया एवं साथ ही बच्ची के पिता का धन्यवाद दिया और बताया कि जिनकी ऐसी चार बेटियाँ और है।
जिसे मिलाकर पांच बेटियां है। सभी बेटियां पढ़ाई करने के बाद पार्ट टाइम पंचर के दुकान पर पिता के साथ काम करती हैं ऐसी बेटियों के परवरिश के लिए भविष्य में कोई कमी नही होगी| प्रोत्साहन के लिए अपर्णा सिंह बहुरानी ने चेक के माध्यम से बच्ची को 5000 रुपये का सहायता राशि दिया और समय- समय पर हर मदद करने का भरोसा और आश्वासन दिया है | आगे वे कही की ऐसी बेटियों को मदद करना हम सब बगहा वासियों का फ़र्ज़ बनता है | बगहा वासियों से आग्रह है की जब भी आप सब एनएच28बी से गुज़रें तो इसके व्यवसाय को आगे बढ़ाने और इसका मनोबल उच्चा उठाने के लिए हर अवश्यक कदम बढ़ाएँ।
रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा
Check Also
देवरिया – राजेन्द्र पाल गौतम के संगठनात्मक अनुभव ,संघर्षशील व्यक्तित्व का कांग्रेस को मिलेगा लाभ – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव सलेमपुर, देवरिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष …