Breaking News

भाजपाइयों ने आपातकाल का हाथों पर काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन

 

रिपोर्टर – मनीष दवे

भीनमाल :– भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया एवं जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार भीनमाल नगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा भीनमाल नगर द्वारा कांग्रेस सरकार द्वारा 1975 लगाए गए आपातकाल के बारे में विरोध प्रदर्शन किया 46 साल पहले आज ही के दिन इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था । 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा के साथ ही सभी नागरिकों के मौलिक अधिकार खत्म कर दिए गए थे .

और कई मनमाने फैसले लिए गए थे भ्रष्टाचार के विषय में 1973 को गुजरात के इंजीनियर कॉलेज से आंदोलन शुरू हो कर गुजरात से बढते हुए बिहार पहूंचा लोकतंत्र के आनंद में कई नेताओं और आम आदमी पर अत्याचार हूए भीनमाल नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया ।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर व्यास, महामंत्री एवं पार्षद प्रवीण एम दवे, पूर्व नगर अध्यक्ष भरत सिंह भोजाणी,जोरावर सिंह राव, सुमेरमल बाफना, चंदनसिंह भोजाणी, कुलदीप जी याज्ञी, विकास सोलंकी, नटवर त्रिवेदी, सुरेश वोरा, महादेवाराम घाँची, किशोर साँखला, नरपरसिंह राव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *