Breaking News

वाहनों से डीजल चोरी करने वाले चार अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

 

रिपोर्ट – अशोक सागर

गोंडा – वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने अवैध असलहे व बोलेरो वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध चोरी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय रवाना कर दिया है।.

स्थानीय थाना के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत रात्रि गश्त के दौरान उपनिरीक्षक प्रतीक पाण्डेय, देवेंद्र प्रताप सिंह, शशांक यादव, विनोद पांडेय व आरक्षी नागेंद्र यादव की टीम ने आर्यनगर-महराजगंज मार्ग पर घनश्याम फिलिंग सेंटर के पास से बोलेरो कार को आते हुए देखा।

बोलेरो में सवार लोगों से पुलिस ने पूछताछ की तो भागने लगे। उक्त वाहन में चार प्लास्टिक का जरीकेन में 82 लीटर डीजल, एक अदद हथौड़ा, पेंचकस, पाइप, एक अदद तमंचा व कारतूस मिला।

 

वाहन में बैठे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम पता वाहिद पुत्र सरवर अली निवासी रेहरवा रानियपुर, महेश कुमार पुत्र कृपाराम निवासी अमडोहवा थाना खरगूपुर व माशूक अली पुत्र शेर अली निवासी लखारामपुर थाना विशेश्वरगंज, बहराइच बताया।

https://www.facebook.com/ibn24x7news

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सड़क के किनारे खड़े वाहनों से डीजल चुराते थे। गिरफ्तार वाहिद के विरुद्ध कोतवाली नगर, इटियाथोक व मुजफ्फरपुर बिहार तथा महेश के विरुद्ध थाना धानेपुर, खरगूपुर तथा माशूक अली के विरुद्ध विशेश्वर में पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *