Breaking News

स्टेट पोल्लुशन कण्ट्रोल बोर्ड की टीम ने यमुना के आस-पास के गांव में चलाया चेकिंग अभियान

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:एनजीटी के दिशा निर्देशानुसार उपायुक्त यशपाल द्वारा गठित विशेष पर्यावरण निगरानी कार्य बल (SESTF) फरीदाबाद ने जिला में यमुना नदी के आसपास के गांव में विशेष चेकिंग अभियान चलाया | इस चेकिंग अभियान में यह देखा गया की यमुना नदी में कहां कहां से गांव की निकासी का पानी सीधे यमुना नदी में गिर रहा है | टीम का नेतृत्व कर रहे हरियाणा स्टेट पोल्लुशन कण्ट्रोल बोर्ड फरीदाबाद के एसडीओ ओमबीर सिंह बाजवान ने बताया कि टीम में डीएलएसए फरीदाबाद के पैनल अधिवक्ता केआरसी गोला भी मौजूद थे |

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि गांव छायंसा के आसपास यमुना नदी में गांव-छायंसा घरेलु गन्दा पानी लगातार डाला जा रहा है | उन्होंने बताया कि विशेष पर्यावरण निगरानी कार्यबल ने यमुना नदी के पानी का भी निरीक्षण किया | यहां पर ग्रामीणवासियों ने बताया की गांव का सारा गन्दा पानी सीधे यमुना नदी मे डाला जाता है तथा दिल्ली की तरफ से भी यमुना में गन्दा पानी आ रहा है |

 

यह पानी इतना गंदा है कि पशु पक्षी भी इसे नहीं पी सकते | उन्होंने बताया कि इस दौरान आसपास के पूरे क्षेत्र से एक निरीक्षण रिपोर्ट भी तैयार की गई है | यह रिपोर्ट कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी ताकि इस समस्या का स्थाई समाधान किया जा सके | उन्होंने बताया कि भविष्य में भी विशेष पर्यावरण निगरानी कार्य बल (SESTF) फरीदाबाद द्वारा यमुना नदी के आसपास का निरीक्षण किया जायेगा |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *