Breaking News

हत्या के प्रयास के आरोप में 4 अभियुक्त को तिवारीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के नेतृत्व में अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार व क्षेत्राधिकारी कोतवाली विमल कुमार सिंह के निर्देशन में 01.06.20201 को थाना तिवारीपुर में पंजीकृत मु0अ0स0- 72/21 धारा 307,504,506 भादवि की घटना को संज्ञान में लेते हुए घटना के अनावरण हेतु थाना प्रभारी तिवारीपुर की टीम गठित की गयी थी । घटनास्थल के निरीक्षण व CCTV फुटेज तथा मुखबीर खास की सूचना पर आज आदित्य सिंह पुत्र शैलेन्द्र सिंह राजेश तिवारी पुत्र गोरखनाथ तिवारी शिवम पुत्र राजेश कुमार अर्जित उर्फ आकाश सिंह पुत्र अरविन्द सिंह सुरजकुण्ड पोखरे से गिरफ्तार किया गया । कड़ाई से पूछताछ करने पर बताये की 30.05.2021 को आवास विकास कालोनी तिवारीपुर के रहने वाले राहुल सिंह के पोल्ट्री फार्म पर पार्टी के दौरान हुये झगड़े के बाद आक्रोश से हम लोग राहुल के घर पर आकर रात्रि मे फायर कर दिये जल्दीबाजी मे भागते हुये नाले के किनारे पिस्टल छिपा कर भाग गये थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *