Breaking News

ईट भट्टे के पास पानी में उतराता मिला गायब तीनों बच्चियों का शव।

 

खजनी से गायब हुई चचेरी बहनों का शव आज ईट भट्टे के पास पानी में उतराता मिला

घटना की जानकारी होते ही डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ एसएसपी दिनेश कुमार पी मौके पर पहुचे

रिपोर्ट सत्य प्रकाश यादव

गोरखपुर। गोरखपुर के खजनी थाना अंतर्गत गौरापार गांव से कल तीन बच्चियों की गायब होने की सुचना मिली थी जो आज सुबह तीनो बच्चियों का शव ईट भट्टे के पास पानी मे उतराता मिला घटना की जानकारी होते ही एसएसपी मौके पर पहुंच गयेअज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर खजनी पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम बच्चियों की तलाश में जुटी थी एहतियात के तौर पर आसपास के थाने की फोर्स भी बुलाई गई थी तीनों बच्चियों की मौत कैसे हुई पुलिस जांच कर रही है।  रात भर चली पुलिस की तलाश। पूरे जिले में सघन चेकिंग शुरू हो गई एसएसपी ने गायब बच्चियों के बारे में सूचना देने पर 25000 इनाम की घोषणा कर दी रात भर पुलिस की आठ टीमें रेलवे बस,स्टैंड के साथ ही खजनी के आसपास हर संभावित जगह खोजबीन की लेकिन बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला आज सुबह 5:00 बजे ईट भट्टे की तरफ रुद्रपुर गांव के लोगों ने पानी भरे गड्ढे में उतराता तीनों बच्चियों का शव देख शोर मचाने पर स्वजन के साथ ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गये
खजनी पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम की करवाई कर रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *