Breaking News

फरीदाबाद: बिजली मांगी तो खानी पड़ी लाठी, फिर भेजा हवालात

बिजली मांगी तो खानी पड़ी लाठी, फिर भेजा हवालात
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 3 दिनों से बिजली संकट झेल रहे लोग शुक्रवार रात आक्रोशित हो गए | करीब 200 से ज्यादा लोग रात डेढ़ बजे ग्रीन फील्ड कॉलोनी पुलिस चौकी पर पहुंचते हुए और नारेबाजी करने लगे | यहां कोई आश्वासन नहीं मिला तो 100 से ज्यादा लोग रात ढाई बजे सेक्टर-21बी में बड़खल विधानसभा की विधायक सीमा त्रिखा के घर के सामने पहुंच गए | विधायक से मिलकर बिजली समस्या की शिकायत करना चाहते थे,लेकिन तभी एनआईटी थाने की पुलिस पहुंच गई | पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए,18 लोगों पकड़कर थाने लाई और हवालात में बंद कर दिया | आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके कपड़े उतरवाने के बाद बंद किया और आसपास पंखे का भी इंतजाम नहीं कराया |
➡पहले पीटा,फिर थाने उठा ले गई पुलिस
विधायक के घर के सामने जमा भीड़ पर एनआईटी थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया | काफी देर तक दौड़ा-दौड़ाकर लोगों को पीटा गया | आरोप है कि बुजुर्गों पर भी पुलिस ने लाठियां बरसाई | पुलिस का इतने से भी मन नहीं भरा तो 18 लोगों को पकड़कर थाने लेकर पहुंचे | रात करीब साढे़ 3 बजे से शनिवार दोपहर साढे़ 3 बजे तक उन्हें थाने के हवालात में बंद रखा गया और पानी भी नहीं दिया | हवालात के आसपास पंखे कि भी व्यवस्था नहीं थी और हिरासत में लिए गए लोगों के कपड़े उतरवा दिए गए | दोपहर बाद डीसीपी के सामने पेश किया गया, जहां से जमानत पर रिहा किया गया |
➡दिन में क्यों नहीं दी जानकारी
विधायक सीमा त्रिखा ने बताया कि शुक्रवार रात वह गुरूग्राम में एक शादी में गईं हुई थीं | मेरे घर क्या हुआ,मुझे जानकारी नहीं है | रात करीब 2 बजे मेरे पीए ने फोन कर बताया कि कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं | पुलिस को मामला शांत करवाने के लिए कहा | पीए से ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बिजली की समस्या के बारे मे पता कराया | कॉलोनी में बिजली सहित सभी मेंटीनेंस वहां का कॉलोनाइजर देखता है | कॉलोनी में कोई बिजली का फॉल्ट था, जिसे ठीक करवाने की जिम्मेदारी कॉलोनाइजर की है | 3 दिन से लाइट नहीं थी तो दिल में आकर मुझे जानकारी क्यों नहीं दी? हवालात में डालने की जानकारी नहीं है | प्रशासन से इस बारे में मैं बात करूंगी |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261006 WA0002

देवरिया – रामपुर कारखाना में भावी विधायक प्रत्याशी के रूप में कृपा शंकर उपाध्याय का नाम चर्चा में

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 339 रामपुर कारखाना में वर्ष 2027 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *