लाज में मृत मिला हाईकोर्ट कर्मी
इलाहाबाद- शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित सांईलाज में शुक्रवार की सुबह हाईकोर्ट में अनुभाग अधिकारी का शव पाया गया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।
कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र नेवादा फरीदपुर निवासी तेज सिहं 47वर्ष पुत्र शिव बालक सिंह हाईकोर्ट में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत था। तेज सिंह को धूमनगंज थाना क्षेत्र में चैफटका के समीप स्थित हाईकोर्ट कालोनी में आवास मिला है। उसकी पत्नी स्वाती अपनी एक पुत्र व पुत्री के साथ वाराणसी में रहकर स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करती है। बताया जा रहा है कि विगत कुछ दिनों वह सिविल लाइंस स्थित साईलाल में कमरा लेकर रहे रहा था। बीती रात वह सोया और आज सुबह कमरे में मृत पाया गया। लाज मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस कहना है िक मौत की वजह अन्त्य परीक्षण के बाद ही हो पायेगा।
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …