Breaking News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती विभाग द्वारा अवध की रसोई का किया गया वितरण

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

20/05/2021 मवई अयोध्या – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुदौली के सेवा भारती विभाग द्वारा अवध की रसोई का बुधवार को चतुर्थ दिवस हनुमान किला चौराहे पर किला चौकी प्रभारी प्रमोद यादव के हाथों वितरण का शुभारंभ किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली व अन्य निजी अस्पतालों में राहगीरों को रेड़ी वालों को भोजन पैकट वितरित किया।इस अवसर जिला प्रचारक इंद्रपाल,सह जिला संपर्क प्रमुख बृजेश वैश्य,नगर संघचालक भीष्मनारायण,जिला सहघोष प्रमुख कन्हैया,जिला महाविद्यालय प्रमुख प्रभाकर सिंह,नगर कार्यवाह उदयराज राजपूत,नगर व्यवस्था प्रमुख प्रकाश चंद्र अग्रवाल,अभाविप के नगर अध्यक्ष श्रीकांत मिश्र,तहसील संयोजक ऋषभ गुप्ता,नगर मंत्री नीलेश अग्रवाल,मीडिया प्रभारी शिवम गुप्ता,इंटर कॉलेज प्रमुख रचित यज्ञसैनी,मकरध्वज चौरसिया,राजकमल गुप्ता ने समूह बनाकर अलग अलग स्थानों पर भोजन वितरण में सहयोग किया। यह वितरण कार्य अनवरत रूप से चलता रहेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *