Breaking News

फिट रहने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने खेला बैडमिंटन।

 

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

 

बस्ती। कोरोनावायरस वैश्विक महामारी से जहां पूरी दुनिया लड़ाई लड़ रही है वही रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी कोरोना योद्धा साबित हो रहे हैं। जिसके क्रम में फिट रहने के लिए रविवार को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती एवं पोस्ट गोंडा के जवानों ने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट में बस्ती के बैरक  बैडमिंटन मैच खेला। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती के पोस्ट प्रभारी नरेंद्र यादव के दिशा निर्देशन में बस्ती रेलवे स्टेशन के निकट ड्यूटी से आफ  हुए जवानों ने फिट रहने के लिए मैच खेला। बता दें कि गोंडा की टीम में गोंडा पोस्ट से प्रवीण कुमार कैप्टन रहे इसके साथ ही उप निरीक्षक अमन कुमार कांस्टेबल प्रदीप एवं रविंद्र ने मैच खेला बता दें कि रविंद्र का प्रदर्शन खराब रहा। इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती के पोस्ट प्रभारी नरेंद्र यादव बस्ती टीम के कैप्टन रहे जिन की टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार कसाना कांस्टेबल कमलेश कुमार चौबे मुन्ना शाह सुनील कुमार यादव गिरीश चंद तथा हेड कांस्टेबल आनंद यादव रहे जिसमें बस्ती के सभी खिलाड़ियों ने  काफी उम्दा प्रदर्शन कार विजय हासिल किया। बता दें कि कुल 12 मैच रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती के बैरिक में खेला गया जिसमें पोस्ट बस्ती ने 11 में जीता तथा एक मैच में पोस्ट गोंडा ने विजय हासिल की कप्तान प्रवीण कुमार ने बताया कि जीत के लिए पुनः प्रयास किया जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *