Breaking News

अज्ञात कारणों से लगी आग,तीन घरों की गृहस्थी जलाकर किया राख

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️ ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया

✍️ विधायक ने प्रशासन से बातकर आग्नि पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी आर्थिक सहायता दी जाए

09/05/2021 मवई अयोध्या – पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पहलवानपुरवा गांव में शनिवार दोपहर करीब दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग की लपटें देख कर गांव में कोहराम मच गया।सभी ग्रामीण आग को बुझाने का प्रयास करने लगे।गांव के समाजसेवी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस प्रशासन सहित फायर ब्रिगेड को घटना के बारे में तत्काल जानकारी दी।फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर आते देख समाजसेवी संतोष कुमार सिंह गांव के समीप ट्यूबवेल से जीन पाइप को लगाकर ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास करने लगे।

आग की खबर से आस पास के ग्रामीण भी आग बुझाने में लग गए।आग की खबर सुनते ही मखदुमपुर निवासी गुंजन श्रीवास्तव ने अपने साथियों के साथ पहुँच कर आग बुझाने में काफी मदद की।हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।गांव के समाजसेवी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गांव के देवी रावत पुत्र शत्रोहन रावत,शंकर पुत्र दयाराम व पतिराम पुत्र शंकर के घर जलकर राख हो गए।

रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव को घटना की जानकारी होने पर तत्काल फोन के माध्यम से तहसील प्रशासन को अवगत करवाया।विधायक ने कहा अग्नि पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता दी जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *