Breaking News

ग्यारह हजार वोल्टेज के हाई टेंशन तार के चपेट में आने से युवक झुलसा हालत गंभीर।

ब्यूरो रिपोर्ट

 

गोरखपुर। रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गायघाट का युवक निखिल यादव पुत्र रमेश यादव 27अप्रेल की शाम सवा पांच बजे ग्यारह हजार बोल्टेज के हाई टेन्शन तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया वहाँ युवक की स्थिति ठीक न होने के कारण उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया आज युवक की हालत और बिगड़ने लगी तो मेडिकल कॉलेज से उसे लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया है युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है । बताते चलें कि इस क्षेत्र में 11000 बोल्ट का हाई टेंसन तार जमीन से मात्र छः फिट की दूरी पर है आये दिन यहाँ हादसा होता रहता है कितनी जानवर भी इसके चपेटे में आकर अपनी जान गवां चुके हैं । प्रशासन बेसुध पड़ा है इतने हादसों के बाद भी उसकी आंख नही खुली तो वहाँ इससे भी बड़ा हादसा होने की संभावना है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *