Breaking News

गोरखपुर में दरोगा ने युवती को खींचकर जबरन गाडी में बैठाने की कोशिश की ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा।

रिपोर्ट सत्य प्रकाश यादव

 

गोरखपुर में सहजनवां क्षेत्र के गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ में बीती रात एक घर में घुसकर युवती को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे दरोगा को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दरोगा वर्दी की रौब दिखाने का प्रयास किया मगर ग्रामीणों ने पकड़ कर पीट दिया। मौके पर दरोगा अपनी मोबाइल और पिस्टल छोड़कर भाग गया, जिसे सुबह पुलिस बरामद कर ली। किसी पक्ष के अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। नगर पंचायत के वार्ड नं 2 गाहासाड़ के रंजीतवा टोला पर बीती रात 12 बजे के आसपास एक स्कार्पियो पर सवार तीन लोग पहुंचे। वर्दी पहने दरोगा एक व्यक्ति के घर मे घुस गया। आरोप है कि घर की युवती को पिस्टल सटाकर गाड़ी में जबरन बैठाने की कोशिश करने लगा। युवती के शोर मचाने पर स्वजन उठ गए और विरोध करने लगे, जिस पर दरोगा वर्दी का धौस दिखाकर धमकाने लगा। आसपास के लोग इक्कठा हो गए और दरोगा को पकड़ लिया, जिसपर दरोगा मारपीट करने लगे। ग्रामीणों ने मिलकर दरोगा को पीटना शुरू किया तो साथ मे आये दोनों युवक भी भागने लगे। साथियों को भागता देख दरोगा अपनी सरकारी पिस्टल व मोबाइल छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने 112 नम्बर पर सूचना दिया, जिसपर गीडा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की। रात में ही पुलिस दरोगा को स्कार्पियो सहित पकड़ कर थाने पर बैठा ली और युवती के पिता व चचेरे भाई को भी बुलाया। रात में पुलिस पिस्टल लेने का प्रयास की लेकिन ग्रामीणों के विरोध पर वापस लौट आई। बुधवार को सुबह ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस दरोगा के पिस्टल को कब्जे में ले सकी। प्रभारी निरीक्षक गीडा डीडी मिश्रा ने कहा कि दरोगा को थाना पर बैठाया गया है और सिर में चोट लगने के साथ वर्दी भी फट गई है। अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दिया है। युवती के घर के पास किराए पर रहतायुवती को जबरन गाड़ी में बैठाने का आरोपित दरोगा सहजनवां व गीडा थाने में तैनात रहा है। इस तैनाती के दौरान दरोगा युवती के घर के नजदीक की किराए पर कमरा लेकर रहता था। बहराइच तबादले के बाद कमरा को खाली किया था।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *