Breaking News

आज रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक 59 धंटे का लॉकडाउन, रहेगा सन्नाटा।

गोरखपुर। शुक्रवार  आज रात 8 बजे से 59 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगेगा। प्रदेश के 20 शहरों में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए रात आठ बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी है। अब इससे भी बड़ा प्रयास किया जा रहा है। गोरखपुर में कोरोना वायरस संमक्रण की दूसरी लहर की बेहद भयावह होती जा रही चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश में शुक्रवार  रात आठ बजे से 59 घंटे का वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। आज रात से यह कोरोना कर्फ्यू सोमवार सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सिर्फ अतिआवश्यक सेवा यानी मेडिकल, पुलिस तथा बंदिश के साथ सरकारी परिवहन सेवा को छोड़कर बाकी लोगों का घर से निकलना पूर्णत: वर्जित रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी  आज रात 8 बजे से 59 घंटे का कोरोना कर्फ्यू, लगाने के लिए मुकम्मल व्यवस्था की है जिससे कोरोना चैन को तोड़ा जा सके। इससे पहले ही प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जनपदों में रात्रि 8:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाती चली आ रही है अब हर शुक्रवार रात 8:00 बजे से सोमवार सुबह 7:00 बजे तक वीकेंड लॉक डाउन आम जनता की भलाई के लिए रहेगा इसके तहत आज रात 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 7 बजे करीब 59 घंटे वीकेंड लॉकडाउन लगेगा। इससे पहले 15 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में सिर्फ रविवार को लॉकडाउन घोषित था। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने शनिवार और रविवार को दो दिन लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया था। इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए छूट रहेगी। किसी के भी अनावश्यक घर से बाहर निकलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रदेश का परिवहन विभाग आधी क्षमता के साथ बस चलाएगा। इसके अलावा निजी गाड़ी या फिर ऑटो टैंपो तथा टैक्सी का संचालन प्रतिबंधित है। इस दौरान  सार्वजनिक स्थानों गली मुहल्लों में हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन के धोल से  सेनिटाइजेशन किया जाएगा। जिससे कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को कम किया जा सके।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *