Breaking News

सीएचसी व पीएचसी पर उपलब्ध है कोरोना जांच की सुविधा।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर /चौरी चौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर हरिओम ने जनता से अपील किया है कि कोविड का लक्षण दिखने पर तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच जरूर कराएं। आपको बताते चले कि जांच की सुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारनगर पर निःशुल्क उपलब्ध है। साथ ही साथ उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण के विस्तार को रोकने के लिए मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंस का पालन करें और समय समय पर अपने हाथों को धोते रहें और सेनेटाइजर का प्रयोग करें। उन्होंने कहा है कि बाहर से आने वाले लोगों को अस्पताल भेजकर जांच जरूर करावें। क्योंकि छोटी सी लापरवाही से बड़ी परेशानी हो सकती है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *