Breaking News

सदर तहसील के जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट शांति निष्पक्ष एवं निर्विघ्न निर्वाचन के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करें- मीना

गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव 2021 अप्रैल 15 को होने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना तहसील सदर के अंतर्गत आने वाले सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ तहसील सदर सभागार में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना ने कहा कि सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट का पहला कर्तव्य और दायित्व है की उनके अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों पर लगाए गए कर्मचारियों को मतदान के सभी प्रक्रियाओं को विस्तार पूर्वक अवगत कराते हुए उनके कर्तव्यों व दायित्व को भली-भांति विस्तारपूर्वक अवगत कराते हुए उन्हें निर्वहन करने का दायित्व समझाएं जिससे मतदान सकुशल संपन्न हो सके। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उन्हें चुनाव सम्पन्न कराने के टिप्स देते हुये ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर ने दिए ।
श्री मीना ने कहा कि जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट शांति पूर्व निष्पक्ष एवं निर्विघ्न निर्वाचन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करें। क्षेत्रों का भ्रमण कर संवेदनशीलता मतदान केन्द्रों की स्थिति विकलांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों में रैम्प मतदाता पहचान पत्रों के वितरण आदि के संबंध में फीड बैक प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अधिकारियों का निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अधिकारी गण इन आदेशों का सूक्ष्मता से अध्ययन कर लें। यदि किसी बिन्दु पर स्थिति स्पष्ट न हो तो इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर ले। निर्विघ्न मतदान कराने के लिए मतदान की वास्तविक तिथि 15 अप्रैल से पूर्व ही क्षेत्र में भ्रमण कर बूथ तथा उसके अन्तर्गत पड़ने वाले क्षेत्रों में कानून व्यवस्था निर्वाचन तैयारियों क्षेत्र की राजनीतिक सामाजिक परिस्थितियों का ठीक से अध्ययन करना चाहिए। क्षेत्र के भ्रमण के दौरान यह जरूर देखना चाहिए कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन क्षेत्र में ठीक से हो रहा है अथवा नहीं। उन्होंने मतदान दिवस को सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों की चर्चा करते हुए कहा कि बूथों पर भयमुक्त वातावरण में मतदान कराना मुख्य रूप से सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों का पहला दायित्व है। मतदान दल के टीम लीडर के रूप में अधिकारीगण निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण करावें। वह सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट उनका अधिकार है अगर किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत होती है तत्काल हमें अवगत कराएं उसका निस्तारण तत्काल किया जाएगा बैठक के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित महाजन न्यायिक तहसीलदार सुनीता गुप्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *