गोरखपुर । गोला थाना क्षेत्र के शनिचरा गांव में फसल के अवशेष मे अज्ञात कारणों से आग लग गई। पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैलती हुई देवलापार गांव के गेहूं की खड़ी फसल तक पहुँच गई और खड़ी फसल धू धू कर करीब दो एकड़ फसल जल कर राख हो गई। गांव के लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया है।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी व ग्रामीणो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।बताते चलें कि आग शनिचरा गांव के पप्पू दुबे के कटे फसल के अवशेष भाग मे लग गई आग बढ़ी तो बगल के गांव देवलापार में गेहूँ की खड़ी फसल को अपने आगोश में ले लिया।देवलापार के किसान शैलेश पाठक सुदर्शन पाठक शिवदयाल पाठक जगरोपन विश्वकर्मा परशुराम विश्वकर्मा विशाल विश्वकर्मा आदि की फसल पूरी तरह जल गई। वही छितौना गाँव के श्रीनिवास के खेत में आग से खड़ी फसल जलकर राख हो गई
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …