Breaking News

इलाहाबाद: पेड़ से गिरे किसान की मौत

पेड़ से गिरे किसान की मौत
इलाहाबाद- सोरांव थाना क्षेत्र के वजीराबाद गांव में रविवार की सुबह पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। आम तोड़ते समय डाल सहित नीचे गिरकर गम्भीर रूपसे घायल हो गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी।
सोरांव थाना क्षेत्र के वजीराबाद गांव निवासी इन्द कुमार पटेल 50 पुत्र स्वर्गीय जवाहर लाल गांव के एक बाग में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था कि अचानक पेड़ की डाल टूटने से वह नीचे गिरकर घायल हो गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी। परिवार के लोग शव लेकर घर वापस आये और सोरांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में दो पुत्र, एक पुत्री और पत्नी कृष्णा कुमारी है। मृतक पेशे से किसान था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज अयोध्या राम मंदिर: तीसरी मंजिल से रामलला के ललाट पर उतरेंगी सूर्य किरणें

  अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें …