ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटी की मौत, बाइक चालक घायल
इलाहाबाद कौधियारा थाना क्षेत्र के मिश्रा बांध गांव के समीप रविवार की सुबह ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।
चित्रकूट जनपद के कर्वी थाना क्षेत्र में चर गांव निवासी नीलू उर्फ शिखा द्विवेदी 35 वर्ष पत्नी संतोष कुमार द्विवेदी अध्यापक थी। उनके पति खेती करके किसी तहर परिवार का भरण-पोषण करते है। नीलू उर्फ शिखा के एक बेटी तनू 14 वर्ष और एक बेटा प्रियांशू है। बताया जा रहा है कि शिखा द्विवेदी रविवार की सुबह अपनी बेटी तनू के साथ अपने मायके हरवारी गोपालपुर थाना खीरी के लिए किसी बस में सवार होकर गौहनियां पहुंची। जहां से वह अपने चचेरे भाई अभय द्विवेदी के साथ बाइक से खीरी जा रही थी। रास्ते में कौंधियारा के मिश्रा बांध गांव के पास एक टैªक्टर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि मां-बेटी हाइवे पर गिर गई और जबतक उठती, इस बीच ईट से लोट ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में शिखा द्विवेदी का चचेरा भाई अभय घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और मृत अध्यापिका के मायके व ससुराल वालों को खबर दी। उसकी मौत की खबर मिलते ही बदहवास हालत में सभी लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मां-बेटी का शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया।
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …