Breaking News

इलाहाबाद: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
इलाहाबाद- बारा थाना क्षेत्र के निबिहां डिहवा गांव के समीप स्थित नाले के पास शनिवार की रात एक पेड़ मेें एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।
कौंधियारा थाना क्षेत्र के मझियारी कला गांव निवासी धीरेेन्द्र सिंह 42 वर्ष पुत्र राम खेलावन सिंह खेती करके किसी तरह एक बेटा और एक बेटी एवं परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात घर में हुई कहा सुनी से क्षुब्ध होकर घर से निकला और गांव के पास स्थित नाला पार करके एक में गले में फन्दा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी रविवार की सुबह ग्रामीण जब उधर शौंच के लिए गये तो उसे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर उसके परिवार के लोग भी पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर कौंधियारा व बारा थाने की पुलिस पहुंची। लेकिन घटनास्थल बारा थाना क्षेत्र में है, जिससे बारा थाने की पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *