Breaking News

विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश,विकास कार्याे की गुणवत्ता का रखे खास ख्याल

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद से समूचे पृथला क्षेत्र में विकास का पहिया तेज गति से चल रहा है,कोरोना महामारी के दौरान जो विकास का सिलसिला थम गया था,अब तेजी से चल पड़ा है और आने वाले समय में पूरे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जाएगा | उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 5 करोड़ की जो पहली सौगात दी थी,उसके तहत सभी विकास कार्य पूरे हो चुके है,जबकि पृथला में एक करोड़ 23 लाख के कार्य लंबित है,जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा |

रावत आज चंदावली स्थित अपने कार्यालय पर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे | उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास कार्यों के लिए जो घोषणा की थी,वह लगभग पूरी हो चुकी है और सरपंचों के बस्ते भी जमा हो चुके हैं लेकिन विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे | उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए,गांव की जोहड़ और सड़कों का जल्द ही सौंदर्यकरण किया जाना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को कोई परेशानी ना हो | उन्होंने बताया कि पृथला की सभी सड़कों को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा दोबारा से बनाया जाएगा और जो सड़कें टूटी हुई है उनको जल्द से जल्द रिपेयर किया जाएगा |

 

विधायक नयनपाल रावत ने सख्त लहजे में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विकास कार्याे में पूरी पारदर्शिता बरतें और विकास कार्याे की गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखें क्योंकि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी | उन्होंने कहा कि मोहना में बन रहे आईटीआई महिला कालेज भी दो से तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे क्षेत्र की बेटियों व बहनों को पढ़ाई के लिए दूरदराज नहीं जाना होगा,उन्हें अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल होगी | इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रदीप कुमार उपमा अरोड़ा और पूजा शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *