Breaking News

नवीन सैनी को जवाहर मंडल भाजयुमो का अध्यक्ष बनाया गया

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की एक आवश्यक बैठक सेक्टर-11 स्थित कार्यालय में आयोजित की गई | बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला द्वारा की गई | इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़,केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अनुमति के बाद मण्डल अध्यक्षों,उपाध्यक्षों व महामंत्रियों की घोषणा की गई | भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नवीन सैनी को जवाहर मंडल भाजयुमो का अध्यक्ष बनाया गया,अनुज प्रताप को मण्डल उपाध्यक्ष बनाया गया,इसकी घोषणा भाजयुमो फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला जिला महामंत्री सचीन ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष एम.एस नागर भुआपुरिया के नेतृत्व में की गई इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राजबाला सरधाना,युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सचिन ठाकुर,

गोल्डी अरोड़ा ने सभी मण्डल अध्यक्षों, उपाध्यक्षों व महामंत्रियों को नियुक्त पत्र सौंपा | सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़,केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर,मंत्री पं.मूलचंद शर्मा,विधायक नरेन्द्र गुप्ता,विधायक सीमा त्रिखा, विधायक राजेश नागर,पूर्व विधायक एनआईटी 86 भाजपा नेता नगेन्द्र भड़ाना जी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीतियों व देश हित में किए गए कार्यों से आम जन को अवगत कराएगें तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी में जोड़ने का काम करेगें | इस अवसर पर पवन कुमार,सूरज प्रधान,सुमित शर्मा,तुषार पंडित, रवि पाण्डेय,लाल बिहारी उपाध्याय,सुनिल पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे |

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *