Breaking News

अशोक गोयल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कमिश्रर से मिली पीड़ित पक्ष की महिलाएं

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:नौकरानी की बेटी से अश्लील हरकतें करने व मारपीट करने के आरोप में नामजद कथित भाजपा नेता अशोक गोयल उर्फ अशोक कालिया की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने पुलिस कमिश्रर कार्यालय सेक्टर-21सी पहुंचकर पुलिस कमिश्रर ओपी सिंह से मुलाकात की और दोषी को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की | इस दौरान पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने आरोप लगाया कि आरोपी से उन्हें जान-माल का खतरा है क्योंकि उसके राजनेताओं से संबंध है इसलिए वह उनके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित करवा सकता है |

पुलिस कमिश्रर ओपी सिंह ने पीड़ित पक्ष की महिलाओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि शिकायत के आधार पर मारपीट व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है,मामले की जांच चल रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाएगी | उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह बेफिक्र रहे क्योंकि फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह से चौकन्नी है और आरोपियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी |

 

गौरतलब है कि ओल्ड फरीदाबाद के कथित भाजपा नेता अशोक गोयल उर्फ अशोक कालिया के कार्यालय पर काम करने वाली नौकरानी रूबी सिंह ने पुलिस में शिकायत दी कि अशोक गोयल ने उसके साथ मारपीट की तथा उसकी नाबालिग 16 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकतें की और किसी को बताने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी | पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *