Breaking News

फरीदाबाद – एन.एस.एस. इकाई ने लगाया रक्तदान शिविर

फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एन.आई.टी नंबर -3 राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को जिले के एन.एस.एस. को ऑर्डिनेटर सुशील कणवा की अगुवाई में विद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | रक्तदान शिविर का उद्धघाटन जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सतेंद्र कौर वर्मा व ए.सी.पी. एन.आई.टी. श्री गजेन्द्र शर्मा ने रिबन काटकर अपने कर कमलो द्वारा किया । ए.सी.पी एन.आई.टी
गजेन्द्र शर्मा ने रक्तदान को समाज के लिए एक बहुत ही नेक कार्य बताया और सभी को साल में कम से कम अपने जन्म दिन या किसी और महत्वपूर्ण दिन रक्तदान करने के लिए कहा । जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सतेंद्र कौर वर्मा ने बताया की मानव का रक्त ही मानव के शरीर में चढ़ सकता है और यह रक्त किसी भी फैक्ट्री में नही बन सकता और ना ही किसी जीव से लिया जा सकता है । अनेको बार किसी ऑपरेशन या सड़क दुर्घटना में इंसान का रक्त बह जाने के कारण रक्त की आवश्यकता होती है जो आप लोगों के द्वारा रक्तदान किया हुआ रक्त समय पर काम आता है । उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य के लिए जिले के एन.एस.एस.को ऑर्डिनेटर सुशील कणवा व एन.एस.एस. के सभी स्वयंसेवको इस शुभ कार्य के लिए बधाई दी | ओर सफल रक्तदान शिविर के लिए बधाई दी । उन्होंने अपने अभिवादन में अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए एन.एस.एस. स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए कहा की विद्यार्थी का जीवन बहुत ही महत्वपूर्ण जीवन होता है और एन.एस.एस. के स्वयंसेवको को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ समाज के लिए भी कार्य करना पड़ता है जो एक सराहनीय है | इस रक्तदान शिविर में शिरकत करते हुए | विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंदर मदान , वर्त्तमान प्रधानाचार्य राजेश शर्मा व सारे स्टाफ और एन.एस.एस. स्वयंसेवको को समाज के लिए इस नेक कार्य के लिये धन्यवाद किया और शुभकामनाएें दी । फरीदाबाद जिले के एन.एस.एस. को ऑर्डिनेटर सुशील कणवा ने बताया की इस रक्तदान शिविर में अध्यापको,छात्रों और पूर्व एन.एस.एस.स्वयंसेवकों ने रक्तदान के इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लिया ,रक्त दान किया और 57 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया गया । इस अवसर पर जिला कोर्डिनेटर सुशील कणवा,शिप्रा , राकेश कुमार सांगवान,राम कुमार आदि ने रक्त दान किया | अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंदर मदान ,जिला रेड क्रॉस सोसाईटी फरीदाबाद की तरफ से डॉक्टर एम.पी.सिंह भी मौके पर थे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *