Breaking News

फरीदाबाद : नए पुलिस कमिशनर के लिए नया नहीं है फरीदाबाद

नए पुलिस कमिशनर के लिए नया नहीं है फरीदाबाद
फरीदाबाद:शहर के नए पुलिस कमिशनर अब आईपीएस संजय कुमार होगें | वे यहां 10 महीने रहे आईपीएस ऑफिसर अमिताभ सिंह ढिल्लो की जगह रहगें | कमिशनर के लिए अमिताभ का कार्यकाल पुलिस राजनीतिक दबाव में नहीं रही, इसलिए जाना जाएगा | वहीं, नए पुलिस कमिशनर के लिए राजनीतिक दबाव को पुलिस के ऊपर से दूर रखना ही एक चुनौती होगी | हालांकि नए कमिशनर के लिए फरीदाबाद नया नहीं है | हरियाणा गृह विभाग के आदेश के मुताबिक फरीदाबाद के नए पुलिस कमिशनर के पद की जिम्मेदारी अब तक हिसार में आईजी रहे संजय कुमार को मिली है | 1997 बैच के आईपीएस संजय कुमार के लिए फरीदाबाद शहर नया नहीं है | इससे पहले वह पूर्व में एसीपी और एडिशनल एसपी के पद पर फरीदाबाद में तैनात रह चुके है |
ibn24xnews से बातचीत में आईपीएस ऑफिसर ने कहा कि प्राथमिकताएं चार्ज लेने के बाद तय होंगी | साथ ही उन्होंने तबादले का आदेश मिलने की पुष्टि भी की | कम हुई थी पुलिस-पब्लिक के बीच दूरी:अमिताभ सिंह ढिल्लो के कार्यकाल में उपलब्धि के तौर पर पुलिस व जनता के बीच कम हुई दूरी अहम है | इसमें अहम भूमिका सीपी ऑफिस में बनाए गए शिकायत प्रकोष्ठ की रही | पब्लिक की शिकायत पर पुलिस अधिकारी को भी कमिशनर के सामने पेश होना पड़ता था | हालांकि बल्लभगढ़ के चीनी व्यापारी व ओल्ड फरीदाबाद के युवक के थर्ड डिग्री टॉर्चर के मामले से पुलिस पर उंगली उठी | इसके अलावा अमिताभ सिंह ढिल्लो पर आरोप कभी खुलकर तो कभी छिपकर सत्तापक्ष के नेताओं,विधायक,मंत्री ने ही लगाए | क्योंकि उनके बारे में शहर के आम पब्लिक और पुलिसकर्मियों का कहना है कि उन्होंने न तो किसी के मामा की सुनी न किसी के भतीजों की | : इससे पहले वह पूर्व में एसीपी और एडिशनल एसपी के पद पर फरीदाबाद में तैनात रह चुके हैं |

रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *