रिपोर्ट तीरथ पनिका
Ibn24x7 News
ब्यूरो चीफ मध्यप्रदेश
अनूपपुर – जिस प्रकार आकाशगंगा में दैदीप्यमान तारे टिमटिमाते हैं उसी प्रकार लोकतंत्र रूपी आकाशगंगा में अनूपपुर के मतदाता अपने मतदान का कर्तव्य निभा इन्हीं तारों की भाँति टिमटिमाए यह संदेश देने के लिए अनूपपुर नपा प्रशासक श्री ऋषि सिंघई एवं सीएमओ नपा अनूपपुर श्री आशीष शर्मा ने फ़्लैश रैली का आयोजन किया। रैली में कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी अनूपपुर श्रीमती अनुग्रह पी, पुलिस अधीक्षक श्री तिलक सिंह, स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना समेत नपा अनूपपुर के अधिकारी कर्मचारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी कर्मचारी, पत्रकार साथी तथा आमजनो ने मोबाइल की फ़्लैश लाइट जलाकर अपने जागरूक मतदाता होने का संदेश एवं अन्यो को मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्य किया। सभी उपस्थितों ने धर्म जाति अथवा अन्य किसी प्रलोभन से मुक्त होकर निर्वाचन में मतदान कर अपना कर्तव्य निभाने का प्रण लिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने सभी से कहा स्वयं तो वोट दे हीं अपने हर मिलने वाले को वोट देने हेतु प्रेरित करने के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक श्री तिलक सिंह निर्भीक होकर मतदान करने की बात कही। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों ने मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वाहन में ऑडीओ विडीओ संदेश के माध्यम से मतदाता जागरूकता का आह्वान किया गया।
Tags मध्यप्रदेश
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …