Breaking News

फरीदाबाद: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने खटटर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने खटटर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
फरीदाबाद : सेक्टर-12 लघु सचिवालय के सामने बैठे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने हरियाणा की मनोहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वादाखिलाफी से नाराज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने कर्ण पार्क में बैठकर काला दिवस मनाया। कर्मचारियों ने बाजुओं पर काली पट्टी बांध कर खटटर सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। तो वहीं मीटिंग की अध्यक्षता जिला प्रधान जोगिंद्र सिंह ने की व संचालन ब्लाक प्रधान जसबीर ने किया। कर्मचारियों ने चेताया है कि अगर उनकी मांगों को लागू नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जोगिंद्र सिंह नेे बताया कि मुख्य मांगों में 13 हजार 500 रुपए वेतन लागू करना, वेतन सरपंचों के माध्यम से देने की बजाए सीधा कर्मचारी को देना तथा झाडू़ व अन्य सामान उपलब्ध करवाना शामिल हैं। अपना विरोध दर्ज करवाने के लिए कर्मचारी 5 अक्तूबर को मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का पुतला फूंकेंगे। इस अवसर पर ब्लाक प्रधान प्रदीप, प्रधान मदनलाल, प्रधान धर्मबीर, संजीव, संजय, राजपाल, सुरेश कुमार, सीटू से जगपाल राणा, सर्व कर्मचारी संघ से सतपाल सैनी, पालाराम संघोई व महिंद्र रिंडल मौजूद थे |

रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260821 WA0000

भारत में सूचना क्रांति स्व.राजीव गांधी की देन:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *